विदेश की खबरें | कोरोना वायरस की चपेट में आए अधिकतर लोगों में लक्षण दिखाई दिये: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की चपेट में आए अधिकतर लोगों में इसके लक्षण दिखाई दिये हैं। महामारी पर किये गए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

लंदन, 23 सितंबर कोरोना वायरस की चपेट में आए अधिकतर लोगों में इसके लक्षण दिखाई दिये हैं। महामारी पर किये गए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

वहीं, दूसरी और इस बीमारी का शिकार हुए कुछ लोगों में इसके लक्षण दिखाई नहीं दिये। हालांकि इस बात को लेकर असमंजस रहा है कि संक्रमण के कुल मामलों में ऐसे मामलों की संख्या कितनी रही है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वायरोलॉजिस्ट ने एक बार फिर किया चौंका देने वाला दावा, कहा- WHO वुहान COVID-19 कवर-अप प्रक्रिया का बहुत बड़ा हिस्सा.

'पीएलओएस मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जिनमें इसके लक्षण नही दिखाई दिये हैं।

स्विजरलैंड के बर्न विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किये गए इस अध्ययन के अनुसार कोविड-19 लक्षणों की गंभीरता का आकलन कर पाना बहुत मुश्किल है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों का आकंडा 3.15 करोड़ के पार, दुनियाभर में अब तक 90,020 मरीजों की हुई मौत.

अध्ययन के अनुसार कुछ लोग गंभीर लक्षणों के कारण वायरल निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ और मौत का शिकार हुए जबकि अन्य लोगों में कोई या तो लक्षण ही नहीं दिखे या फिर बेहद मामूली लक्षण दिखाई दिये।

यह अध्ययन मार्च से जून 2020 के दौरान सार्स-कोव-2 के आंकड़ों का इस्तेमाल कर किया गया है।

अध्ययन के अनुसार सार्स-कोव-2 की चपेट में आए लोगों में शुरूआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिये, लेकिन बाद में जिन लोगों में लक्षण दिखाई दिये, उनका अनुपात लगभग 80 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\