देश की खबरें | बीड में अधिकतर सरकारी पदों पर एक ही समुदाय के लोग काबिज हैं: भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के बीड जिले में अधिकतर सरकारी पदों पर लंबे समय से केवल एक ही समुदाय के अधिकारी काबिज हैं, जिससे अन्य समुदायों को लगता है कि उनकी अनदेखी की जा रही है।

मुंबई, तीन जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के बीड जिले में अधिकतर सरकारी पदों पर लंबे समय से केवल एक ही समुदाय के अधिकारी काबिज हैं, जिससे अन्य समुदायों को लगता है कि उनकी अनदेखी की जा रही है।

हालांकि, विधायक ने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया।

विधायक सुरेश धस ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "बीड जिले में अधिकांश प्रमुख सरकारी पदों पर केवल एक ही समुदाय के अधिकारी काबिज हैं....सरकार को एक व्यवस्था का पालन करना होता है, लेकिन केवल एक समुदाय के अधिकारियों की अधिकता यह दर्शाती है कि यहां इस व्यवस्था का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है।"

धस का यह बयान पिछले महीने मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की पृष्ठभूमि में आया है। देशमुख मराठा थे जबकि मामले के आरोपी वंजारी समुदाय से हैं।

सरपंच देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में उनके सहयोगी वाल्मिक कराड की कथित संलिप्तता को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और राज्य मंत्री धनंजय मुंडे पर विपक्षी नेताओं द्वारा निशाना साधे जाने के बारे में पूछे जाने पर धस ने कहा, "मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया या उनके इस्तीफे की मांग नहीं की।"

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखकर बीड के सरकारी वकील को हटाने का अनुरोध किया है, जिन्होंने 31 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद कराड को अदालत में पेश किए जाने पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था।

धस ने कहा, "मैं मांग करता हूं कि गिरफ्तार आरोपियों (देशमुख हत्या और जबरन वसूली के मामलों में) को बीड जिले में न रखा जाए, क्योंकि वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उन्हें छत्रपति संभाजीनगर जिले की हरसूल जेल या नासिक जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पांचवें पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी