देश की खबरें | भारत में ओमीक्रोन, उसके उप-स्वरूप के सबसे अधिक मामले : बुलेटिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप और उसके उप-स्वरूपों से संक्रमण के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं, जबकि कुछ मामले अत्यधिक संक्रामक बीए.2.75 उप स्वरूप के भी पाए गए हैं। ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) ने यह जानकरी दी।
नयी दिल्ली, एक अगस्त भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप और उसके उप-स्वरूपों से संक्रमण के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं, जबकि कुछ मामले अत्यधिक संक्रामक बीए.2.75 उप स्वरूप के भी पाए गए हैं। ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) ने यह जानकरी दी।
उसने 11 जुलाई के अपने बुलेटिन में कहा कि बीए.2.75 उप-स्वरूप के प्रसार पर हर राज्य में करीबी नजर रखी जा रही है। यह बुलेटिन सोमवार को जारी किया गया।
आईएनएसएसीओजी ने कहा, ‘‘इस दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले या गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं देखी गयी।’’
बुलेटिन में कहा गया है कि भारत में ओमीक्रोन और उसके उप-स्वरूपों के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं और ज्यादातर बीए.2 और बीए.2.38 उप-स्वरूप के मामले पाए गए हैं।
उसने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं और इनमें से सबसे अधिक मामले ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीए.2 (64.9 फीसदी) और बीए.2.38 (26.4 फीसदी) के हैं।
उसने कहा, ‘‘बीए.5 स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले या गंभीर रूप से बीमार पाए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं है। संक्रमण के किसी भी नए प्रसार को कम करने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना चाहिए।’’
गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के स्वरूपों और जीनोम अनुक्रमण पर नजर रखने तथा उनका अध्ययन करने के लिए 2020 में स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आईएनएसएसीओजी का गठन किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)