ताजा खबरें | गोमांस का निर्यात करने वालों में ज्यादातर भाजपा समर्थक: सिद्धरमैया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा समर्थक देश में सबसे प्रमुख गोमांस निर्यातकों में शामिल हैं।

बेंगलुरु, 11 दिसंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा समर्थक देश में सबसे प्रमुख गोमांस निर्यातकों में शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा लाए गए गोहत्या निषेध विधेयक को ‘‘ दमनकारी और अवैज्ञानिक’’ करार दिया।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | किसानों को भ्रामक दुष्प्रचार का शिकार बनाया जा रहा है: तरुण चुघ.

सिद्धरमैया ने गोमांस के निर्यात और देशभर में एक समान नीति की मांग की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “गोमांस निर्यात में शामिल अधिकतर लोग भाजपा के हैं। आप उनके नाम देखिये, वह सभी भाजपा के समर्थक हैं।”

यह भी पढ़े | देश की खबरें | मप्र में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में स्थापित होगी “न्यायपूर्ण” सरकार : सिंधिया.

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का हवाला देते हुए सिद्धरमैया ने पिछले कुछ सालों का आंकड़ा दिया और कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से गोमांस के निर्यात में वृद्धि आई है।

उन्होंने कहा, “इसलिए मैं मांग करता हूं कि गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगे और देशभर में एक समान नीति लागू हो।”

उन्होंने कहा कि 2012-13 में गोमांस निर्यात 10.76 लाख टन था जो 2014-15 में बढ़कर 14.75 लाख टन हो गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद तीन साल तक निर्यात 13 लाख टन से अधिक रहा।

सिद्धरमैया ने कहा, “क्या भाजपा ने इस पर नियंत्रण किया। एक तरफ तो आप निर्यात के लिए अनुमति देते हैं और उससे धन कमाने के लिए प्रोत्साहन देते हैं। दूसरी तरफ आप बिना सोचे समझे ऐसे कानून लाते हैं।”

सिद्धरमैया ने गोहत्या निषेध विधेयक को दमनकारी, अवैज्ञानिक और किसान विरोधी करार दिया और कहा कि इसके सामाजिक या आर्थिक प्रभाव पर कोई अध्ययन नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू