देश की खबरें | दो लाख 27 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में चल रहे राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में चल रहे राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को संक्रमण के जोखिम और टीकाकरण के लाभों के बारे में नियमित परामर्श के परिणाम के रूप में देखा जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस सतत अभियान ने गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण को लेकर विकल्प अपनाने का अधिकार दिया है।

तमिलनाडु इस मामले में सबसे आगे है, जहां 78,838 गर्भवती महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। आंध्र प्रदेश में 34,228, ओडिशा में 29,821, मध्य प्रदेश में 21,842, केरल में 18,423 और कर्नाटक में 16,673 गर्भवती महिलाओं ने पहला टीका लगवा लिया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भय, आशंकाओं, गलत सूचनाओं, कुछ सामाजिक वर्जनाओं और मुद्दों को दूर करने के अभियान के तहत दो जुलाई को, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मार्गदर्शन के लिये एक नोट साझा किया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके बाद कार्यक्रम प्रबंधकों, सेवा प्रदाताओं और अग्रिम मोर्च पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को परामर्श देने के लिये प्रशिक्षित किया गया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में सरकारी और निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में अपनी टीमों को संवेदनशील बनाया।

मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते राज्यों द्वारा कई पहल की गई हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड