देश की खबरें | दिल्ली में एक करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई, पात्र आबादी के 50 फीसदी को कम से कम एक खुराक लगी : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस रोधी टीके लगाने की संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई और महानगर में पात्र आबादी के 50 फीसदी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली में कोरोना वायरस रोधी टीके लगाने की संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई और महानगर में पात्र आबादी के 50 फीसदी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महानगर में और टीके जल्द उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की आबादी करीब दो करोड़ है और उनमें से डेढ़ करोड़ लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डेढ़ करोड़ पात्र आबादी में से 74 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इसलिए 50 फीसदी लोगों को कम से कम एक खुराक टीका दिया जा चुका है। इन 74 लाख लोगों में से 26 लाख को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में लगाए गए खुराक की संख्या आज एक करोड़ से अधिक हो गई।’’

एक करोड़ से अधिक खुराक लगाने के लिए चिकित्साकर्मियों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि टीके की काफी किल्लत थी जिस कारण टीकाकरण अभियान तेज नहीं किया जा सका।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पास रोजाना तीन लाख टीका लगाने की क्षमता थी। लेकिन टीके की कमी के कारण प्रतिदिन 50 हजार से 80 हजार लोगों को टीका लगाया गया।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र के नियमित संपर्क में है और उम्मीद जताई कि देश के अन्य हिस्सों के साथ यहां भी पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट