देश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल में बुधवार को कोविड-19 के 5,000 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे देश में इसके कुल मामले बढ़कर 144,872 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

काठमांडू, 21 अक्टूबर नेपाल में बुधवार को कोविड-19 के 5,000 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे देश में इसके कुल मामले बढ़कर 144,872 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 26 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से देश में मृतक संख्या बढ़कर 791 हो गई।

यह भी पढ़े | मिशन बंगाल के लिए कमर कस चुकी बीजेपी को बड़ा झटका, Gorkha Janmukti Morcha ने छोड़ा साथ, TMC को समर्थन देने का किया ऐलान.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने कहा कि कोविड-19 के 5,743 नये मामले सामने आये जबकि देश में 20,118 जांच की गई।

काठमांडू घाटी में अकेले 3,107 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | COVID-19 की जांच के लिए IIT-खड़गपुर ने विकसित की एक घंटे के अंदर नतीजे देने वाली सस्ती जांच उपकरण.

इस बीच पिछले 24 घंटे में 2,996 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही देश में कोविड-19 से अभी तक ठीक हुए मामलों की संख्या बढ़कर 99,605 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि देश में वर्तमान में 44,476 उपचाराधीन मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट