देश की खबरें | पचास से अधिक परिवारों को सुरक्षा के लिए खाली कर दिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरखंड के पिथौरागढ जिले के मुनस्यारी शहर से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित धापा गाँव के 53 परिवारों को पिछले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश के कारण गांव के बीच में एक बड़ी खाई बनने के चलते सुरक्षा के लिये बाहर निकाल लिया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पिथौरागढ़, 23 जुलाई उत्तरखंड के पिथौरागढ जिले के मुनस्यारी शहर से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित धापा गाँव के 53 परिवारों को पिछले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश के कारण गांव के बीच में एक बड़ी खाई बनने के चलते सुरक्षा के लिये बाहर निकाल लिया गया है ।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने कहा, 'परिवारों को आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्कूलों और सरकारी भवनों जैसे आस-पास के सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है । जिला आपूर्ति अधिकारी और राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है।'

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.

हाल ही में जिले के गैला पत्थरकोट और टांगा गांवों में बादल फटने से हुए भारी नुकसान के बाद प्रशासन अब कोई कसर नहीं छोडना चाहता ।

हांलांकि, जिला प्रशासन के खौफ में आने और भूस्खलन के धीरे-धीरे बढ़ने की आशंका से पहले ही ग्रामीणों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया था ।

यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.

इस बीच, क्षेत्र के एक जिला पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि धापा गांव के सभी परिवारों को स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।

पिथौरागढ़ जिला पंचायत के सदस्य जगत सिंह मार्तोलिया ने कहा, '16 जुलाई से गांव में पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है । हमने राज्य सरकार से गांव को स्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।'

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\