देश की खबरें | भारत में 90 लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 की अब तक हुई जांच की संख्या बढ़ कर 90 लाख से अधिक हो गई है। एक जुलाई तक 90 लाख 56 हजार 173 नमूनों की जांच की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारत में कोविड-19 की अब तक हुई जांच की संख्या बढ़ कर 90 लाख से अधिक हो गई है। एक जुलाई तक 90 लाख 56 हजार 173 नमूनों की जांच की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधिकारियों ने यह भी बताया कि देश में कोविड-19 नमूनों की जांच के लिये अब कुल 1,065 प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 768 सार्वजनिक क्षेत्र में जबकि 297 निजी क्षेत्र में हैं।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: 7 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के बाद हत्या के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या में तेज गति से वृद्धि हो रही है। 25 मार्च को यह 1.5 लाख थी और अब यह प्रतिदिन तीन लाख से अधिक है।

देश की शीर्ष अनुसंधान संस्था ने कहा कि बुधवार को करीब 2,29,588 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ जांच की कुल संख्या बढ़ कर 90,56,173 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | शिवराज के मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा सिंधिया गुट का दबदबा, कांग्रेस छोड़ने वाले कुल 11 समर्थकों को मिला मंत्री पद.

आईसीएमआर ने कहा कि सिर्फ एक प्रयोगशाला, पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), से जांच शुरू हुआ था और लॉकडाउन की शुरूआत में यह 100 था। आगे चलकर 23 जून को आईसीएमआर ने 1,000 जांच प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 की जांच की संख्या जल्द ही एक करोड़ के आंकड़े को छू जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसमें मौजूद अड़चनों को भारत सरकार द्वारा दूर किये जाने के चलते यह संभव हुआ। केंद्र द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों ने कोविड-19 की जांच बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।’’

केंद्र सरकार ने बुधवार को एक अहम कदम की घोषणा करते हुए कहा था कि कोविड-19 जांच अब किसी पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर कराई जा सकती है और जरूरी नहीं है कि वह कोई सरकारी चिकित्सक ही हो।

सुभाष माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड