देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के 80 प्रतिशत से अधिक कर्मियों को लगे कोविड-19 के टीके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के 80 प्रतिशत से अधिक कर्मियों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली पुलिस के 80 प्रतिशत से अधिक कर्मियों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सात बजे तक 66,246 पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी यातायात, अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ, सुरक्षा, मेट्रो, रेलेवे आदि इकाइयों में तैनात कर्मी हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में 80 हजार से अधिक कर्मी हैं। हर इकाई में टीका लगवाने वाले कर्मियों की संख्या अलग-अलग है। सबसे अधिक पीसीआर इकाई के कर्मियों को टीके लगे हैं।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने चाणक्यपुरी के ‘प्राइमस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ में नौ फरवरी को टीका लगवाया था।

इससे पहले, श्रीवास्तव ने सभी कर्मियों से जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह करते हुए कहा था कि अभी तक इसके कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आए हैं।

परिपत्र में उन्होंने कहा था कि कोविड-19 टीकाकरण हर किसी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और एक मार्च तक दिल्ली पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, कोविड-19 से अभी तक 34 कर्मियों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\