देश की खबरें | मणिपुर में बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित, 10,477 घर क्षतिग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
इंफाल, तीन जून मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
इसमें कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं।
बयान के मुताबिक सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले में एक व्यक्ति नदी में बह जाने के बाद लापता हो गया। प्रभावित क्षेत्रों से 2,913 लोगों को निकाला गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के बाशिखोंग में तटबंध टूटने की सूचना है।
प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल ईस्ट जिले में हैं, जो राज्य में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला है।
पिछले पांच दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं।
राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल ईस्ट जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि उफनती नदी ने तटबंध तोड़ दिए हैं और ये खुरई, हेइंगांग और चेकॉन इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)