देश की खबरें | महाराष्ट्र में 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता समेत 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता समेत 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

गुप्ता को पुणे का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on Data of Healthcare Staff Died: राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा-मोदी सरकार, कोरोना वॉरियर का इतना अपमान क्यों?.

बृहस्पतिवार शाम इस बाबत सरकारी आदेश जारी किया गया।

गुप्ता इस वर्ष की शुरुआत में तब खबरों में आए थे जब उन्होंने येस बैंक और पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारिता बैंक घोटाले में जांच के दायरे में आए कारोबारी भाइयों कपिल और धीरज वधावन को लॉकडाउन के दौरान पुणे के निकट खंडाला से सातारा जिले के महाबलेश्वर जाने की इजाजत दी थी।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: NCB के हत्थे चढ़ा सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ा बड़ा ड्रग पेडलर, 1 किलो चरस और साढ़े 4 लाख रूपए नकद बरामद.

इस विवाद के बाद गुप्ता को राज्य सरकार ने अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया था। बाद में मामले की जांच करने वाले पैनल ने उन्हें दोषी नहीं माना था।

महाराष्ट्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, बाकी के अफसरों को नई पदस्थापना अभी नहीं दी गई है।

पुणे के वर्तमान पुलिस आयुक्त के. वेंकटेशम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष अभियान) बनाया गया है जबकि पुलिस उपायुक्त (स्वापक निरोधी प्रकोष्ठ) शिवदीप लांडे की पदोन्न्ति कर उन्हें मुंबई में आतंकवाद निरोधी दस्ते का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\