देश की खबरें | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 3500 से ज्यादा नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 3567 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,72,381 हो गयी है। संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,060 हो गयी।

शहर में शुक्रवार को इस साल सबसे ज्यादा 3594 मामले सामने आए थे।

पिछले कुछ दिनों से मामलों में बढ़ोतरी के बीच एक दिन पहले संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत थी जो बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल तीन दिसंबर को शहर में 3734 मामले आए थे जबकि चार दिसंबर को 4067 मामले आए।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2790, बुधवार को 1819, मंगलवार को 992, सोमवार को 1904 और रविवार को 1881 मामले आए।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,647 हो गयी है जो एक दिन पहले 11,994 थी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले कुल 79,617 नमूनों की जांच की गयी। इसमें 57,296 जांच आरटी-पीसीआर तरीके से की गयी।

घर पर पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या एक दिन पहले 6106 थी जो बढ़कर 6569 हो गयी है। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को 2338 थी जो अब 2618 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\