देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर में 30,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन, कुल संख्या एक लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बुधवार को 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसी के साथ, 52 दिन की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, तीन जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बुधवार को 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसी के साथ, 52 दिन की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमरनाथ यात्रा शनिवार को दो मार्गों से शुरू हुई - अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किमी छोटा लेकिन अधिक ढलान वाला बालटाल मार्ग।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को कुल 30,586 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के पांचवें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन किए।’’

अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ ही इस साल गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर अब 1,05,282 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 21,893 पुरुष तीर्थयात्री, 5,858 महिला तीर्थयात्री, 394 साधु और एक साध्वी ने गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए। इसके अलावा 1,991 सुरक्षाकर्मी, चार ट्रांसजेंडर और 445 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की।

तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड