जरुरी जानकारी | दिल्ली में अमेजन समेत 300 से अधिक प्रतिष्ठान 24 घंटे कर सकेंगे परिचालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया समेत 314 आवेदकों को दिल्ली में सप्ताह के सातों दिन तथा 24 घंटे परिचालन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस संबंध में अधिसूचना हफ्ते भर में जारी कर दी जाएगी।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया समेत 314 आवेदकों को दिल्ली में सप्ताह के सातों दिन तथा 24 घंटे परिचालन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस संबंध में अधिसूचना हफ्ते भर में जारी कर दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अमेजन इंडिया उन आवेदकों में से एक है जिनके राष्ट्रीय राजधानी में 24/7 व्यवसाय एवं परिचालन करने संबंधी आवेदन मंजूर किए गए हैं।’’

इस आशय का आवेदन अमेजन ने करीब तीन वर्ष पहले किया था। यह मंजूरी मिलने के बाद अमेजन दिल्ली में उत्पादों की दिन-रात डिलिवरी कर सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना सात दिन के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले सप्ताह की शुरुआत के साथ होटल, रेस्तरां, भोजनालय से लेकर भोजन, दवा, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले सेवा प्रदाता, परिवहन एवं यात्रा सेवा प्रदाता, केपीओ और बीपीओ को मिलाकर 300 से अधिक प्रतिष्ठान राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे और सातों दिन परिचालन कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत छूट दिए जाने से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और शहर में सकारात्मक एवं अनुकूल कारोबारी वातावरण बनने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\