जरुरी जानकारी | इन्फोसिस के अमेरिका में फंसे 200 से अधिक कर्मचारी, उनके परिवार चार्टर्ड विमान से भारत पहुंचे

नयी दिल्ली, सात जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियां और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिये वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बेंगलूरू पहुंच गई।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

इन्फोसिस के सहायक उपाध्यक्ष - खुदरा कारोबार, सीपीजी और लाजिस्टिक्स समीर गोसवी ने लिंकडिन पोस्ट में कहा है, ‘‘इन्फोसिस के विशेष विमान ने सान फ्रांसिस्को से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को लेकर बेंगलूरू लाने के लिये कल राहत उड़ान भरी।’’

हालांकि, इन्फोसिस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन सूत्रों ने बताया कि इन्फोसिस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 206 लोगों को वापस लाया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

एक व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने और फिर लॉकडाउन लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दिये जाने के कारण ये लोग अमेरिका में फंस गये थे। वापस लाये गये लोगों में कुछ कंपनी के ग्राहकों के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी तथा कुछ अन्य वहां बैठकों अथवा कार्यक्रमों के लिये गये थे।

अमेरिका भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिये सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है। इन्फोसिस के चौथी तिमाही कारोबार में उत्तरी अमेरिका के कारोबार का 60 प्रतिाश्त से अधिक हिस्सा रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)