देश की खबरें | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) में दो और तीन दिसंबर को राज्यभर के 856 केंद्रों पर 2.52 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक दिसंबर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) में दो और तीन दिसंबर को राज्यभर के 856 केंद्रों पर 2.52 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को उपायुक्त के साथ व्यवस्था की समीक्षा की ताकि परीक्षा का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सके।

बैठक में उन्हें अवगत कराया गया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दो व तीन दिसंबर को आयोजित की जाने वाली एचटीईटी में कुल 2,52,028 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त करती है।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शाम के सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 76,339 अभ्यर्थी राज्य में स्थापित 260 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे।

तीन दिसंबर को 408 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होने वाली लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा में 1,21,574 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि 188 परीक्षा केंद्रों पर लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा होगी जिसमें 54,115 अभ्यर्थी शामिल होंगे और यह परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गयी है। नकल और अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगभग 172 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी