देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस से 17, 000 से ज्यादा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस से 75 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 17 हजार को पार गया। वहीं 3519 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 14,64,776 हो गई है।

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस से 75 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 17 हजार को पार गया। वहीं 3519 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 14,64,776 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले साल शुरू हुए महामारी के प्रकोप से अब तक 17,049 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उत्तर 24 परगना में 465 नए मामले आए हैं जबकि कोलकाता में कम से कम 370 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2068 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 14,30,949 हो गई है। राज्य में 20,046 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कम से कम 2,36,942 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्थित बाल स्वास्थ्य संस्थान को इस सप्ताह के अंत से 12-18 वर्ष के बीच के बच्चों पर कोविड -19 टीकों के क्लीनिकल ​​​​परीक्षण की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू