देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ चलेंगे खेड़ा, कन्हैया समेत 100 से अधिक ‘भारत यात्री’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की सात सितंबर से आरंभ होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ जो 100 से अधिक नेता पदयात्रा करेंगे उनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल होंगे।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कांग्रेस की सात सितंबर से आरंभ होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ जो 100 से अधिक नेता पदयात्रा करेंगे उनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल होंगे।

सूत्रों का कहना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में चलने वाले इन 100 से अधिक नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है और इनमें लगभग सभी वर्गों और प्रदेशों का प्रतिनिधित्व होगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, खेड़ा और कन्हैया कुमार के अलावा पार्टी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, पूर्व महासचिव सीताराम लांबा और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी बतौर ‘भारत यात्री’ राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा में होंगे।

इसके साथ ही, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राहुल राव, महासचिव संतोष कोलकुंडा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शाहनवाज आलम को ‘भारत यात्री’ की सूची में जगह दी गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गत 23 अगस्त को संवाददाताओं को बताया था, ‘‘100 पदयात्री होंगे, जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में ‘भारत यात्री’ होंगे।’’

कांग्रेस की इस 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर 'भारत जोड़ो यात्राएं' निकाली जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\