देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में लगातार तीसरे दिन 10 हजार से अधिक संक्रमण के मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को 10,000 से अधिक मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या 1,40,933 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 31 जुलाई आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को 10,000 से अधिक मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या 1,40,933 हो गयी।

शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 10,376 मामले सामने आये हैं जो राज्य में संक्रमण के मामलों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर -11 में बहुमंजिला इमारत हुई जमीदोज, 4 को बचाया गया, कई और लोगों के फंसे होने की आशंका- राहत बचाव कार्य जारी.

राज्य में पिछले तीन दिन में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और मामलों की दर अचानक से 7.22 प्रतिशत बढ़ गयी।

आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,167 मामले सामने आये थे और बुधवार को 10,093 नये संक्रमित मरीज सामने आये। अब यह राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरा एकमात्र राज्य है जहां एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या पांच अंकों में है।

यह भी पढ़े | स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को पीएम मोदी शनिवार को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर कही ये बात.

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण से मौत के 68 नये मामलों के साथ कुल मृतक संख्या 1,349 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,822 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कुल मिलाकर अब तक 63,864 संक्रमित सही हो गये हैं और 75,720 मरीजों का उपचार चल रहा है या वे घरों में पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू