देश की खबरें | दिल्ली सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल के जरिए 10 लाख से अधिक लोगों को नौकरी मिली: सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केजरीवाल सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल के जरिये दो साल में दिल्ली के 10 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केजरीवाल सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल के जरिये दो साल में दिल्ली के 10 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महामारी और उसके बाद आजीविका पर पड़े प्रभाव के बाद दिल्ली के लोगों के लिए पोर्टल एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है।

रोजगार बाजार पोर्टल की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा 27 जुलाई, 2020 को की गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल की शुरुआत होने के बाद से 30 जून, 2022 तक लगभग दो वर्षों में, दिल्ली में 32 रोजगार श्रेणियों में कुल 10,21,303 नौकरियों का सृजन हुआ है।

बयान में कहा गया है कि ये नौकरियां 19,402 नियोक्ताओं ने सृजित की हैं।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें