देश की खबरें | बाढ़-बारिश से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बाढ-वर्षा संबंधी घटनाओं में सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सोमवार को बाढ़ का कहर जारी रहा जिसके कारण राज्य में चार लोगों की जान चली गई और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण लगातार बारिश हुई।

नयी दिल्ली, 29 जून असम में सोमवार को बाढ़ का कहर जारी रहा जिसके कारण राज्य में चार लोगों की जान चली गई और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण लगातार बारिश हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार असस में बाढ़ से 25 जिलों में लगभग 13.2 लाख लोग प्रभावित हुए है।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत.

बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को बाढ़ के कारण डिब्रूगढ़ में दो, बारपेट और गोलपारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। असम में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश से कई महीनों की गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। दिन में दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा।

यह भी पढ़े | दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 440 है : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सफदरगंज निगरानी केंद्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता का स्तर 41 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।

पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा में मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दाखिम गांव में रात भर हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। साथ ही बाढ़-बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशी मारे गए।

घायलों की पहचान रमौती देवी (75), नारा देवी (35), भूपाल सिंह (35) और चार वर्षीय लक्की के रूप में हुई।

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम 36.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि भिवानी और हिसार में क्रमश: 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट तहसील में सोमवार को बारिश के कारण एक 45 वर्षीय महिला की नाले में डूबने से मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसी एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में, राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बलिया (7.0 सेमी), गोरखपुर (3.6 सेमी), झांसी (एक सेमी), फुर्सतगंज (7.4 मिमी), वाराणसी (4.6 मिमी), बांदा (4.0 मिमी) और मुज़फ्फरनगर में (3.0 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\