जरुरी जानकारी | 15 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोविड-19 विशेष बीमा सुरक्षा कवच: इरडा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बाद मांग आधारित बीमा योजनाओं की जरूरत बढ़ी है। हाल में कोविड-19 से जुड़ी विशेष बीमा पॉलिसियों के तहत 15 लाख से अधिक लोग पहले ही बीमा सुरक्षा कवच ले चुके हैं।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के बाद मांग आधारित बीमा योजनाओं की जरूरत बढ़ी है। हाल में कोविड-19 से जुड़ी विशेष बीमा पॉलिसियों के तहत 15 लाख से अधिक लोग पहले ही बीमा सुरक्षा कवच ले चुके हैं।

भारतीय बीमा विकास एवं नियामक प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन सुभाष सी. खुंटिया ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। वह यहां उद्योग मंडल फिक्की के बीमा क्षेत्र पर आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे मुश्किल वक्त में पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। बीमा उद्योग को कुछ समय देखने के बाद इरडा ने उन्हें मानक कोरोना वायरस पॉलिसी ‘कोरोना कवच’ और ‘कोरोना रक्षक’ पेश करने को कहा।

खुंटिया ने कहा, ‘‘हमें मुश्किल समय में यह समझना चाहिए कि बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। यह ग्राहकों की बदलती जरूरत है जिसका हमें सही से आकलन करना चाहिए और उसे पूरा करना चाहिए। मैं खुश हूं कि आप सभी (बीमा कंपनियों) ने मिलकर इन उत्पादों को पेश किया और हमने बीमा की राशि तय करने की छूट बीमा कंपनियों को दी।’’

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

उन्होंने कहा कि एक महीने से भी कम अवधि में इन दो बीमा पॉलिसियों के तहत 15 लाख से अधिक लोगों ने बीमा सुरक्षा ली है। यह ग्राहकों की मांग को दिखाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\