संयुक्त अरब अमीरात में डेढ़ लाख से अधिक भारतीयों ने घर लौटने के लिये पंजीकरण कराया

भारतीय मिशनों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के कारण यहां फंसे तथा घर लौटने के इच्छुक भारतीयों के लिये पिछले सप्ताह आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किया था ।

दुबई, तीन मई संयुक्त अरब अमीरात में एक लाख 50 हजार से अधिक भारतीयों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के बीच घर लौटने के लिये आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के तहत भारतीय मिशनों में आवेदन दिया है। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

भारतीय मिशनों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के कारण यहां फंसे तथा घर लौटने के इच्छुक भारतीयों के लिये पिछले सप्ताह आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किया था ।

भारत के महावाणिज्य दूत​ विपुल ने शनिवार को गल्फ न्यूज को बताया, 'शनिवार की शाम छह बजे तक हमने एक लाख 50 हजार से अधिक पंजीयन प्रा​प्त किये हैं ।'

उन्होंने बताया कि उनमें से एक चौथाई ऐसे हैं जो अपनी नौकरी गंवाने के बाद स्वदेश लौटना चाहते हैं ।

खलीज टाइम्स की रविवार की एक खबर के अनुसार पंजीयन कराने वाले करीब 40 फीसदी आवेदक श्रमिक हैं जबकि बीस प्रतिशत पेशेवर हैं ।

वाणिज्य दूतावास के प्रेस अधिकारी नीरज अग्रवाल के हवाले से ​खबर में कहा गया है, 'अनुमानत: 20 प्रतिशत आवेदकों की नौकरी जा चुकी है जबकि 55 फीसदी अकेले केरल से हैं ।'

अग्रवाल ने कहा कि इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि उन्हें उम्मीद है बिहार, उत्तर प्रदेश एवं तेलंगाना जैसे प्रदेशों के श्रमिक भी पंजीयन करायेंगे ।

उन्होंने बताया कि करीब दस फीसदी आवेदक ऐसे हैं जो यात्रा एवं पर्यटक वीजाधारी हैं जो भारत में जारी लॉकडाउन के कारण यहां फंस गये हैं ।

कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन भारत में सरकार ने चार मई से दो हफ्ते के लिये और बढ़ा दिया है ।

अग्रवाल ने बताया कि आवेदकों में गर्भवती महिलायें एवं बीमार लोग भी शामिल हैं ।

जब से आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत हुयी है, बड़ी तादाद में लोगों के वापस लौटने के लिये पंजीयन कराने के कारण वाणिज्य दूतावास की वेबसाइट कई कई बार क्रैश हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड