देश की खबरें | टेलीमेडिसिन सुविधा ई-संजीवनी के जरिये 1.3 करोड़ से अधिक परामर्श दिये गये: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार की टेलीमेडिसिन सुविधा ई-संजीवनी के जरिये 1.3 करोड़ से अधिक परामर्श सेवाएं दी गई हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु ने इन सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार की टेलीमेडिसिन सुविधा ई-संजीवनी के जरिये 1.3 करोड़ से अधिक परामर्श सेवाएं दी गई हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु ने इन सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज, लगभग 90,000 मरीज रोजाना ई-संजीवनी मंच का इस्तेमाल करते हैं।’’

ई-संजीवनी के दो संस्करण हैं जो पूरे भारत में दूरस्थ चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहे हैं। इनमें- चिकित्सक से चिकित्सक (ई-संजीवनीएबी-एचडब्ल्यूसी) और रोगी से डॉक्टर (ई-संजीवनीओपीडी) शामिल हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नवंबर 2019 में पेश की गई ई-संजीवनीएबी-एचडब्ल्यूसी को भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत दिसंबर 2022 तक ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल में 1,55,000 स्वास्थ्य और देखभाल केंद्रों पर लागू करने की योजना है।

ई-संजीवनीएबी-एचडब्ल्यूसी वर्तमान में 27,000 से अधिक स्वास्थ्य और देखभाल केंद्रों पर संचालित है।

इस विशाल टेलीमेडिसिन पहल का दूसरा संस्करण, ई-संजीवनीओपीडी 13 अप्रैल, 2020 को पहले लॉकडाउन के दौरान शुरू किया गया था, जब देशभर में ओपीडी बंद थी। यह पहल रोगियों को उनके घरों की चारदीवारी में बाह्य रोगी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है।

मंत्रालय ने कहा कि ई-संजीवनी को अपनाने के मामलों में अग्रणी 10 राज्यों में - आंध्र प्रदेश (42,23,054 परामर्श), कर्नाटक (24,15,774), तमिलनाडु (15,99,283), उत्तर प्रदेश (13,71,799), गुजरात (4,85,735), मध्य प्रदेश (4,47,878), बिहार (4,36,383), महाराष्ट्र (4,03,376), पश्चिम बंगाल (3,69,441), उत्तराखंड (2,71,513) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\