देश की खबरें | सिंघू बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा से और किसान जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर रविवार को और गहमागहमी रही जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से काफी संख्या में किसान एकजुट हुए। कुछ किसानों ने खराब इंटरनेट सेवा और पानी तथा भोजन मिलने में कठिनाइयों की भी शिकायतें कीं।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर रविवार को और गहमागहमी रही जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से काफी संख्या में किसान एकजुट हुए। कुछ किसानों ने खराब इंटरनेट सेवा और पानी तथा भोजन मिलने में कठिनाइयों की भी शिकायतें कीं।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास जीटी करनाल रोड स्थित प्रदर्शन स्थल पर निगरानी भी बढ़ा दी जहां हाथों में डंडा लिए हुए काफी संख्या में वालंटियर चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को ‘स्थानीय’ लोगों के हिंसक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में वे ऐसा कदम उठा रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन, बीकेयू (दोआबा) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर शनिवार की शाम को सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे।

साहनी ने कहा, ‘‘पंजाब के दोआबा क्षेत्र से एक हजार से अधिक किसान शनिवार की रात 250 गाड़ियों में यहां पहुंचे। साथ ही मोहाली (पंजाब) से 250 ट्रॉली और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों से 300 ट्रॉलियों में हजारों लोग यहां पहुंचे।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों और किसान पहुंच रहे हैं।

साहनी ने कहा कि किसानों को पिछले कुछ दिनों से खराब इंटरनेट सेवा और पानी तथा भोजन की कमी सहित कई आपूर्तियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रदर्शनस्थल की तरफ आने वाले मार्गों को पुलिस ने बंद कर रखा है।

संगरूर से आए किसानों के एक समूह ने कहा कि पहले हरियाणा एवं दिल्ली के आसपास के लोग जल एवं अन्य चीजों की आपूर्ति करते थे लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण अब वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।

नछत्तर सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस के मार्ग बंद कर देने से हम परेशान नहीं होने वाले हैं। हमने कई हफ्ते के लिए भंडारण कर रखा है। नहाने एवं धोने के लिए पानी की कमी है लेकिन हम ठीक हैं और पानी हासिल करने के लिए अन्य स्रोतों का प्रबंध कर रहे हैं।’’

किसानों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा खराब हो गई है।

लुधियाना के सतबीर सिंह ने कहा, ‘‘आंदोलन की तरफ पूरी दुनिया का ध्यान गया है लेकिन इंटरनेट के अभाव में हम देश एवं विदेश में लोगों को अद्यतन जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।’’

प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा राजमार्ग खाली करने की ‘स्थानीय लोगों’ की शुक्रवार की मांग के बाद प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘वे भाजपा के लोग थे जिन्हें सरकार ने हमें डराने के लिए भेजा था। अब हमने किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए व्यवस्थाएं कर ली हैं। अब ज्यादा संख्या में वालंटियर गश्त कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\