देश की खबरें | झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने द्रौपदी मुर्मू के भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि वह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की संरक्षक बनेंगी।

रांची, 29 जुलाई झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने द्रौपदी मुर्मू के भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि वह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की संरक्षक बनेंगी।

सत्र के पहले दिन झारखंड के पूर्व राज्यपाल के शंकरनारायण, बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम, शास्त्रीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा, गजल गायक भूपिंदर सिंह समेत अन्य शख्सियतों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया तथा मौन रख कर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक प्रकट करने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से इस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को नया आयाम प्राप्त होगा।’’ महतो ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू देश में जनजातीय उत्थान की प्रणेता बनेंगी। उन्होंने सदस्यों का ध्यान इस साल अब तक कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों की दुर्दशा की ओर भी आकर्षित किया।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘राज्य में वर्षा की कमी लगभग 40 प्रतिशत है। झारखंड के 24 जिलों में से 12 में सामान्य से कम बारिश हुई है। जब हम यहां कई मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठे हैं, तो हमें किसानों की पीड़ा पर भी बात करनी होगी, ताकि इस सदन के माध्यम से एक सार्थक समाधान निकाला जा सके।’’

सत्र शुरू होने से पहले मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और उनसे तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

विधानसभा के इस सत्र में राज्य सरकार ‘एंटी मॉब लिंचिंग’ और जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक दोबारा पेश करने की तैयारी की है। ये दोनों विधेयक विधानसभा ने पहले भी पारित किये थे लेकिन इनके हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में भिन्नता की वजह से राज्यपाल ने इन्हें बगैर हस्ताक्षर किये वापस कर दिया था। सत्र के दौरान राज्य सरकार वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। झारखंड विधानसभा का छह दिवसीय मॉनसून सत्र पांच अगस्त को संपन्न होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड