देश की खबरें | मानसून की वापसी अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी अगले सप्ताह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितम्बर भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी अगले सप्ताह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून के वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 3,192 नए मरीज पाए गए, 59 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘ये उन मौसम के ‘पैटर्न’ में से एक है जो हम तब देखते हैं कि जब मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती हैं। 20 सितंबर से हम पश्चिम राजस्थान में मानसून की बारिश की संभावना नहीं देखते हैं।’’

आईएमडी ने इस वर्ष मानसून की वापसी की तारीखों को संशोधित किया है।

यह भी पढ़े | Rosh Hashanah 2020: पीएम मोदी ने रोश हशानाह के मौके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को दी शुभकामनाएं.

नयी सारणी के अनुसार, मानूसन के 17 सितंबर को वापस जाने की उम्मीद थी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण इसकी वापसी में देरी हुई है।

पश्चिम राजस्थान से मानसून की वापसी से ठंड के लिए स्थितियां अनुकूल बनती हैं।

मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

आईएमडी ने केरल, गोवा और कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शनिवार के लिए आरेंज चेतावनी जारी की है।

अभी तक देश में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड