देश की खबरें | मानसून मुंबई पहुंचा; पिछले 75 वर्षों में सबसे जल्द आगमन हुआ : मौसम विभाग की अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है।
मुंबई, 26 मई दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है।
मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है।’’
मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है।
नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में इसी तारीख को पहुंचा था।
आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू हवाई अड्डा (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन में 53.5 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आज पुणे भी पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)