विदेश की खबरें | बीते दो हफ्तों में यूरोप में मंकीपॉक्स के मामले तीन गुना बढ़ गये : डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने पिछले हफ्ते फैसला किया था कि बीमारी के बढ़ने के बावजूद अभी इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित करने की जरूरत नहीं है। इस पर डॉ. हंस क्लूगे ने एक बयान में कहा कि इसके बावजूद ज्यादा प्रयास किए जाने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने पिछले हफ्ते फैसला किया था कि बीमारी के बढ़ने के बावजूद अभी इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित करने की जरूरत नहीं है। इस पर डॉ. हंस क्लूगे ने एक बयान में कहा कि इसके बावजूद ज्यादा प्रयास किए जाने की जरूरत है।

क्लूगे ने कहा, “अगर हम इस बीमारी के मौजूदा प्रसार को रोकना चाहते हैं तो तत्काल और समन्वित कार्रवाई करने की जरूरत है।”

‘यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ के अनुसार, दुनिया भर के 51 देशों से अब तक मंकीपॉक्स के 5,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

क्लूगे ने कहा कि यूरोप में संक्रमणों की संख्या कुल वैश्विक मामलों के लगभग 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र के 31 देशों ने अब तक इस रोग के मामलों की पहचान की है।

क्लूगे ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को बताए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 99 प्रतिशत मामले पुरुषों में सामने आये हैं- और उनमें से अधिकांश ऐसे पुरुषों में ये मामले सामने आये हैं, जिनके समलैंगिक संबंध थे।

उन्होंने कहा कि बच्चों सहित घरेलू संपर्कों के बीच अब “कम संख्या” के मामले हैं। अधिकांश लोगों ने शरीर पर दाने उभरने, बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और ठंड लगने जैसे लक्षणों की सूचना दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड