जरुरी जानकारी | अनुषंगी इकाइयों में अपने निवेश का मौद्रीकरण करें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक : वित्त मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से कहा है कि वे परिचालन बढ़ाने के बाद अनुषंगी कंपनियों में अपने निवेश के मौद्रीकरण लिए उन्हें एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने पर विचार करें। इससे उन्हें अपने निवेश पर अच्छा प्रतिफल मिल सकेगा।

नयी दिल्ली, 29 जून वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से कहा है कि वे परिचालन बढ़ाने के बाद अनुषंगी कंपनियों में अपने निवेश के मौद्रीकरण लिए उन्हें एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने पर विचार करें। इससे उन्हें अपने निवेश पर अच्छा प्रतिफल मिल सकेगा।

सूत्रों ने कहा कि मध्यम से दीर्घावधि में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) या विनिवेश के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगभग 15 अनुषंगी कंपनियां या संयुक्त उद्यम तैयार हैं।

सूत्रों ने कहा कि जहां भी आवश्यक हो बैंकों को अपनी अनुषंगी कंपनियों या संयुक्त उद्यम के परिचालन को बढ़ाने के लिए निवेश करना चाहिए और सही समय पर इस निवेश का मूल्य निकालने का प्रयास करना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि मौद्रीकरण से पहले बैंकों को कामकाज के संचालन, पेशेवर निर्णय की प्रक्रिया में सुधार करना चाहिए। इससे उनकी अनुषंगी कंपनियों की परिचालन दक्षता में सुधार होगा।

उदाहरण के लिए, देश का सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भविष्य में परिचालन बढ़ाने के बाद एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और एसबीआई पेमेंट सर्विसेज को सूचीबद्ध करने पर विचार कर सकता है। 24 फरवरी, 2009 को गठित एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने मार्च, 2025 को समाप्त वित्त में 509 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। एसबीआई की साधारण बीमा इकाई ने मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 10 रुपये मूल्य के 3,71,693 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। इसके बाद एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एसबीआई की हिस्सेदारी 69.11 प्रतिशत से घटकर 68.99 प्रतिशत रह गई है।

एसबीआई पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का 74 प्रतिशत स्वामित्व एसबीआई के पास है और बाकी हिस्सेदारी हिताची पेमेंट सर्विसेज के पास है।

इस बीच, केनरा बैंक ने अपने संपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम केनरा रोबेको एएमसी की लिस्टिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। इसके अलावा, यह अपने जीवन बीमा संयुक्त उद्यम केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सूचीबद्ध करने की भी योजना बना रहा है। केनरा बैंक ने अपने जीवन बीमा उद्यम केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को पहले ही मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी