जरुरी जानकारी | मुद्राकोष ने आर्थिक संकट से उबरने में श्रीलंका के प्रयासों में मदद का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को संकट से उबरने के प्रयासों में मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा है कि वित्त मंत्री अली साबरी की अगुआई में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शुरुआती बातचीत फलदायी रही है।

वाशिंगटन, 24 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को संकट से उबरने के प्रयासों में मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा है कि वित्त मंत्री अली साबरी की अगुआई में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शुरुआती बातचीत फलदायी रही है।

विदेशी मुद्रा की कमी के कारण अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने आईएमएफ से फौरन राहत देने की गुहार लगाई है। साबरी और केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे की भागीदारी वाला एक प्रतिनिधिमंडल अभी वाशिंगटन में ही मौजूद है। इसने आईएमएफ समर्थित त्वरित राहत पैकेज से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर बातचीत की।

आईएमएफ ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ आईएमएफ की तकनीकी बातचीत फलदायक रही है। इस दौरान श्रीलंका में हाल में हुए आर्थिक और वित्तीय घटनाक्रमों और व्यापक आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए भरोसेमंद और सुस्पष्ट रणनीति पर भी बात हुई।"

आर्थिक संकट से उबरने के लिए श्रीलंका को कम-से-कम चार अरब डॉलर की जरूरत है। वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए साबरी विश्व बैंक के साथ-साथ चीन और जापान से भी बात कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘आईएमएफ का दल श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के उसके प्रयासों में मदद देगा, अधिकारियों के साथ उनके आर्थिक कार्यक्रम पर मिलकर काम करेगा और इस संकट का समय रहते हुए समाधान निकालने के लिए अन्य हितधारकों के साथ भी बात करेगा।’’

आईएमएफ ने कर्जदाताओं से बात करने की श्रीलंका सरकार की पहल का भी स्वागत किया है। श्रीलंका सरकार ने गत 12 अप्रैल को अपने बकाया कर्जों के भुगतान को स्थगित करने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\