देश की खबरें | नेपालियों एवं राजनीतिक दलों के उदारवादी दृष्टिकोण को उनकी कमजोरी न समझे राजतंत्रवादी: प्रचंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘सीपीएन-माओवादी सेंटर’ के प्रमुख पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को कहा कि राजशाही समर्थक ताकतों को नेपाली जनता और राजनीतिक दलों के उदारवादी रुख को उनकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को यही गलती दोहराने को लेकर आगाह किया।

काठमांडू, 28 मार्च ‘सीपीएन-माओवादी सेंटर’ के प्रमुख पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को कहा कि राजशाही समर्थक ताकतों को नेपाली जनता और राजनीतिक दलों के उदारवादी रुख को उनकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को यही गलती दोहराने को लेकर आगाह किया।

प्रचंड ने यहां भृकुटिमंडप में एक रैली में कहा कि राजतंत्रवादी राजतंत्र को पुनः स्थापित करने के नाम पर लोगों को आतंकित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान काठमांडू में घरों को जला दिया और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके।’’

प्रचंड ने कहा, ‘‘नेपाली लोगों और राजनीतिक दलों द्वारा दिखाए गए उदार रवैये को उनकी कमजोरी न समझें।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व राजा अपने पिछले गलत कार्यों के कारण एक साधारण नागरिक बनकर रह गए हैं। उन्होंने ज्ञानेंद्र से कहा कि वह वही गलती न दोहराएं, अन्यथा वह सब कुछ खो देंगे।

प्रचंड ने कहा कि नेपाली जनता और राजनीतिक दलों के लिए राजशाही को फिर से स्थापित करके प्रतिगमन के रास्ते पर वापस लौटना अस्वीकार्य होगा।

उन्होंने राजशाही विरोधी और लोकतांत्रिक ताकतों से आत्म-आलोचना के लिए आगे आने का भी आह्वान किया ताकि लोगों को विश्वास में लिया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और सुशासन स्थापित करेंगे।’’

प्रचंड ने कहा कि लोकतांत्रिक और गणतंत्रवादी ताकतों से जो गलतियां हुई हैं और उनकी जो कमजोरियां सामने आयी हैं, उन्होंने राजतंत्रवादियों को हस्तक्षेप का मौका दिया दिया है।

प्रचंड ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार बढ़ गया है, दलालों ने इसका फायदा उठाया है और समाज में अव्यवस्था है, जो प्रतिगामी ताकतों के लिए अनुकूल आधार बन गई है।’’

इस बीच, राजतंत्रवादियों ने यहां नया बनेश्वर इलाके में सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के कार्यालय में तोड़फोड़ की। इससे पहले, उन्होंने टिंकुने इलाके में एक घर में आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\