खेल की खबरें | मोईन के 48 रन, सीएसके ने बनाये सात विकेट पर 154 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोईन अली की 35 गेंद में 48 रन की पारी से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 154 रन बनाये।

नवी मुंबई, नौ अप्रैल मोईन अली की 35 गेंद में 48 रन की पारी से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 154 रन बनाये।

कप्तान रविंद्र जडेजा ने अंत में 15 गेंद में 23 रन का योगदान दिया जिससे टीम यह स्कोर बनाने में सफल रही जिसने लगातार विकेट गंवा दिये थे।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सीएसके के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (15) ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (21 रन देकर दो विकेट) के ओवर की पहली गेंद को स्लॉग स्वीप करने के चक्कर में हवा में खेलकर कैच आउट हुए।

पहले तीन ओवर में सीएसके ने 25 रन बना लिये थे और सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन (30 रन देकर दो विकेट) को गेंदबाजी पर लगाया और इस बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने रूतुराज गायकवाड़ (16) को बोल्ड कर दिया।

इससे सीएसके का स्कोर 5.1 ओवर में दो विकेट पर 36 रन हो गया। टीम को एक अच्छी भागीदारी की जरूरत थी और मोईन अली (48) और अंबाती रायुडू (27) ने टीम की स्थिति संभालते हुए तीसरे विकेट के लिये 62 रन बना लिये।

रायुडू ने 27 गेंद की पारी के दौरान चार बार गेंद सीमा रेखा के पार करायी जबकि मोईन ने कामचलाऊ ऐडन मार्कराम की गेंद पर आउट होने से पहले दो छक्के और तीन चौके लगाये।

रायुडू के आउट होने के बाद टीम 100 रन के करीब थी। टीम ने 15वें ओवर में 108 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट मोईन अली के रूप में गंवाया।

फिर शिवम दूबे (03) नटराजन का दूसरा शिकार बने जिससे सीएसके ने लगातार तीन विकेट गंवा दिये।

दो ओवर बाद महेंद्र सिंह धोनी (03) भी पवेलियन लौट गये तब टीम का स्कोर छह विकेट पर 122 रन था। इसके बाद जडेजा ने कुछ रन जोड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड