खेल की खबरें | मोहन बागान ने कैथ के साथ तीन साल का करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटीके-मोहन बागान ने शुक्रवार को चेन्नइयिन एफसी के पूर्व गोलकीपर विशाल कैथ के साथ तीन साल का करार करने की घोषणा की।
कोलकाता, आठ जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटीके-मोहन बागान ने शुक्रवार को चेन्नइयिन एफसी के पूर्व गोलकीपर विशाल कैथ के साथ तीन साल का करार करने की घोषणा की।
पिछले सत्र में जमशेदपुर एफसी से आईएसएल विनर्स शील्ड गंवाने वाली इस टीम ने 19 वर्षीय गोलकीपर अर्श अनवर शेख को भी टीम में जोड़ा है।
क्लब ने एक बयान में कहा कि दोनों खिलाड़ियों को उनके गोलकीपिंग कोच जेवियर पिंडाडो की देखरेख में तीन सप्ताह के सत्र पूर्व अभ्यास के लिए स्पेन भेजा गया है। इस शिविर के दौरान मुख्य कोच जुआन फेरांडो भी मौजूद रहेंगे। यह शिविर मुख्य तौर पर गोलकीपरों के लिए आयोजित की गयी है।
कैथ के टीम में आने के बाद यह देखना होगा कि अमरिंदर सिंह आगामी सत्र में टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं।
हिमाचल प्रदेश में जन्मे कैथ ने शीर्ष स्तर पर 2014-15 में आई-लीग टीम शिलांग लाजोंग एफसी से जुड़े थे। वह इसके बाद एफसी पुणे सिटी टीम का हिस्सा थे।
वह इसके बाद 2019-20 सत्र में चेन्नइयिन एफसी से जुड़ें। उन्होंने आईएसएल के 70 मैचों में 173 बचाव किये है। जिसमें 19 मैचों में क्लीन शीट(मैच में एक भी गोल नहीं) रहा है। उन्होंने इस दौरान 98 गोल खाये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)