खेल की खबरें | मोहित अंडर-20 विश्व चैंपियन बने, प्रिया के पास भी मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मोहित कुमार बुधवार को यहां पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग में रूस के एल्डर अखमदुनिनोव को हराकर 2018 के बाद विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने जबकि प्रिया खिताब जीतने वाली देश की दूसरी महिला खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।

अम्मान (जॉर्डन), 16 अगस्त भारत के मोहित कुमार बुधवार को यहां पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग में रूस के एल्डर अखमदुनिनोव को हराकर 2018 के बाद विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने जबकि प्रिया खिताब जीतने वाली देश की दूसरी महिला खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।

मोहित फाइनल में एक समय 0-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद रूस का खिलाड़ी अपनी लय खो बैठा जिसका भारतीय पहलवान ने पूरा फायदा उठाकर लगातार नौ अंक बनाए।

अब सीनियर स्तर पर खेल रहे दीपक पूनिया 2018 में जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाले आखिरी भारतीय पहलवान थे।

जयदीप ने 74 किग्रा में किर्गिस्तान के झाकशिलिक रुस्लानोविच बैताशोव को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने अब तक पांच पदक जीते हैं। मंगलवार को सागर जगलान (79 किग्रा) ने रजत पदक, जबकि दीपक चहल (97 किग्रा) और सागर (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता था।

इस बीच महिलाओं के वर्ग में प्रिया ने 76 किग्रा के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका की केनेडी एलेक्सिस ब्लेड्स को हराया। गुरुवार को फाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी की लोरा सेलाइन कोहेन से होगा।

पिछले साल अंतिम पंघाल विश्व जूनियर चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी। उन्होंने 53 किग्रा भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी।

पंत सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\