T20 WC, Ind Vs PaK: मोहम्मद शमी के सपोर्ट में आये राहुल गांधी, ट्वीट कर कहा- हम आपके साथ हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद सोमवार को उनका समर्थन किया और शमी पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नफरत से भरे हैं.

राहुल गांधी (Photo Credits: Facebook)

Rahul Gandhi Supports Mohammed Shami:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद सोमवार को उनका समर्थन किया और शमी पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नफरत से भरे हैं. यह भी पढ़े: T20 WC, Ind Vs PaK: टीम इंडिया की हार पर मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाये जाने पर बचाव में उतरे इरफान पठान, कही ये बात

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोहम्मद शमी, हम आपके साथ हैं. ये लोग नफरत भरे से हैं, क्योंकि इन्हें कोई प्यार नहीं देता. इनको माफ करो. इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि खेल को खेल रहने देना चाहिए और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए.

राहुल गांधी का ट्वीट:

उधर, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सहित पूर्व और मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों ने भी शमी का समर्थन किया, जिन्हें विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ देश की क्रिकेट टीम की पहली हार के बाद ऑनलाइन निशाना बनाया गया.

भारत को रविवार को टी 20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस दौरान शमी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए.

Share Now

संबंधित खबरें

मध्य पूर्व में भारी तनाव: इजरायल ने ईरान के 'साउथ पार्स' गैस फील्ड पर किया हमला, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी के बाद बढ़ी क्षेत्रीय युद्ध की आशंका (Watch Video)

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Eid-ul-Fitr 2026: चांद रात की तैयारियों में छाए ये 40+ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जानें इस साल के टॉप ट्रेंड्स और गहरा रंग पाने के टिप्स

\