देश की खबरें | मोदी को सभी रामभक्तों की ओर से योगी की 'राम राम'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समस्त रामभक्तों की ओर से 'राम राम' की है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समस्त रामभक्तों की ओर से 'राम राम' की है ।

योगी ने ट्वीट किया, ''प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।''

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत.

उन्होंने कहा, ''श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्री रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!''

मुख्यमंत्री योगी ने एक अन्य ट्वीट में चौपाई कही, ''जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।''

यह भी पढ़े | US To Sell Arms And Ammunation To India: भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है अमेरिका : रिपोर्ट.

उन्होंने कहा, ''प्रिय राम भक्तो, आपका अभिनंदन, आपको बधाई ... जय श्री राम!''

मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी वहां पहुंच चुके हैं और सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात कर रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\