जरुरी जानकारी | ईयू- भारत सम्मेलन में मोदी का ‘‘कार्रवाई - केन्द्रित’ एजेंडा पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों के और अधिक विस्तार के मसयबद्ध कार्यक्रम के लिए एक ‘‘कार्रवाई- उन्मुख’’ एजेंडा तैयार किये जाने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों के और अधिक विस्तार के मसयबद्ध कार्यक्रम के लिए एक ‘‘कार्रवाई- उन्मुख’’ एजेंडा तैयार किये जाने पर जोर दिया।

मोदी ने 15वें ईयू- भारत शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि वह ईयू के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आपसी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिये एक दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिये।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

मोदी ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें आपसी रिश्तों का विस्तार करने का काम तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए एक कार्रवाई- उन्मुख एजेंडा तैयार करना चाहिये।’’

प्रधानमंत्री ने ईयू और भारत को ‘‘स्वाभाविक भागीदार’’ बताते हुये हा कि यह भागीदारी दुनिया में शांति और स्थायित्व के लिये फायदेमंद है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूरोपीय संघ दोनों हीसार्वभौमिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दोनों की लोकतंत्र, बहुलवाद, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का सम्मान, समावेशी, बहुपक्षवाद, स्वतंत्रता और पारदर्शिता जैसे मूल्यों में आस्था है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत- ईयू की भागीदारी आर्थिक पुनर्निमाण और मानव- केन्द्रित वैश्वीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा ऊर्सुला वान डेर लेयेन ने किया।

ईयू भारत के लिये रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण समूह है। ईयू एक समूह के तौर पर 2018 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था। वर्ष 2018- 19 में भारत का ईयू के साथ द्विपक्षीय व्यापार 115.6 अरब डालर का रहा। इसमें भारत से निर्यात 57.17 अरब डालर और आयात 58.42 अरब डालर का रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\