देश की खबरें | मोदी 26 मई को गुजरात दौरे पर भारत के पहले 9000 एचपी इलेक्ट्रिक रेल इंजन का अनावरण करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मई से शुरू हो रहे अपने दो-दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान भारत का पहला 9,000 हॉर्स पावर (एचपी) का लोकोमोटिव इंजन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 21 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मई से शुरू हो रहे अपने दो-दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान भारत का पहला 9,000 हॉर्स पावर (एचपी) का लोकोमोटिव इंजन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी दाहोद, भुज, वडोदरा और गांधीनगर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने बताया कि निगम ने प्रधानमंत्री का स्वागत करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर उन्हें बधाई देने के लिए हवाई अड्डे के पास एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है।

मोदी हवाई अड्डे पर करीब 15 मिनट रुकेंगे और दाहोद जिले में दिन के मुख्य कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

मिस्त्री ने संवाददाताओं से कहा, "महिलाओं सहित वडोदरा के लोग ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने की खातिर हवाई अड्डे के पास रोड शो मार्ग के दोनों ओर खड़े होंगे।"

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दाहोद में प्रधानमंत्री रेलवे लोकोमोटिव विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे और यहां निर्मित भारत के पहले 9,000 हॉर्स पावर के लोकोमोटिव इंजन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है।

दाहोद से प्रधानमंत्री कच्छ जिला जाएंगे और भुज शहर के निकट मिर्जापुर रोड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, 27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\