देश की खबरें | मोदी पंजाब के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कोई कदम कभी नहीं उठाएंगे :पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जो पंजाब के किसानों और सिखों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इसके साथ ही उन्होंने करतारपुर गलियारे को खोलने जैसे केंद्र सरकार के फैसलों का हवाला दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जो पंजाब के किसानों और सिखों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इसके साथ ही उन्होंने करतारपुर गलियारे को खोलने जैसे केंद्र सरकार के फैसलों का हवाला दिया।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने विपक्षी दलों पर नए कृषि कानूनों के बारे में "झूठ और भ्रम" फैलाने का आरोप लगाया तथा जोर देकर कहा कि नए कानूनों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी प्रणाली, दोनों बने रहेंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: जेडीयू के विरोध के बाद LJP को लेकर BJP हुई सख्त, कहा- प्रधानमंत्री की तस्वीर उपयोग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.

पुरी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए किसानों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नए कानूनों के तहत किसानों को मंडियों के बाहर अपनी फसलें बेचने और बेहतर लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और पार्टी नेता संबित पात्रा के साथ पुरी ने कहा कि कृषि कानूनों का पंजाबी में अनुवाद कर किसानों के बीच उनका वितरण किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | दिल्ली के अंदर बढ़ रहे प्रदूषण संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार सख्त, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नार्थ एमसीडी पर 20 लाख रुपये जुर्माना लगाने का दिया आदेश.

पंजाब में किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

पुरी ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ "जब देश के प्रधान मंत्री, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पंजाब और सिखों के लिए काम किया हो... काली सूची (सिख विदेशी नागरिकों के नाम) से हटाने की बात हो या करतारपुर गलियारा खोलना, स्वर्ण मंदिर के लिए विदेशी दान की अनुमति देना, उन्होंने (मोदी ने) कई ऐसे कदम उठाए। 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेदार लोग आज जेल में हैं।’’

पुरी ने पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार के कुछ अन्य फैसलों का भी जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ