देश की खबरें | मोदी ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ‘तुलसी भाई’ का भारत में किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस का भारत में स्वागत किया और उन्हें ‘तुलसी भाई’ कहकर संबोधित किया।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस का भारत में स्वागत किया और उन्हें ‘तुलसी भाई’ कहकर संबोधित किया।

टेड्रोस पारंपरिक चिकित्सा पर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गांधीनगर पहुंचे हैं।

आयुष मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया और टेड्रोस का सम्मेलन में स्वागत किया। इस वीडियो में वह गुजराती नृत्य डांडिया करते दिख रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा ‘‘मेरे अच्छे मित्र तुलसी भाई नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं! डॉ. टेड्रोस, भारत में आपका स्वागत है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन के दौरान डब्ल्यूएचओ महानिदेशक को यह नाम दिया था।

डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। इसकी मेजबानी केंद्रीय आयुष मंत्रालय कर रहा है। यह सम्मेलन क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति का पता लगाने के वास्ते विशेषज्ञों के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड