देश की खबरें | मोदी ने बर्ड फ्लू का फैलाव रोकने के लिए राज्यों को किया सावधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बर्ड फ्लू की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी राज्यों से इसका फैलाव रोकने के लिए सावधान रहने को कहा। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल निकायों के आसपास, चिड़ियाघरों और मुर्गी पालन केंद्रों पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बर्ड फ्लू की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी राज्यों से इसका फैलाव रोकने के लिए सावधान रहने को कहा। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल निकायों के आसपास, चिड़ियाघरों और मुर्गी पालन केंद्रों पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बारे में एक रूपरेखा तैयार की है और इस पर तत्‍काल अमल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उन राज्यों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है जहां बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा इसके फैलाव को रोकने के लिए जिलाधिकारियों की भी महत्‍वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री मुख्य सचिवों के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों का मार्गदर्शन करें। जिन राज्यों में अभी बर्ड फ्लू नहीं पहुंचा है, वहां की राज्य सरकारों को भी पूरी तरह सतर्क रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें, सभी राज्यों-स्थानीय प्रशासन को वाटर बॉडीज के आसपास, पक्षी बाजारों में, चिड़ियाघरों और मुर्गी पालन केंद्रों पर निरंतर निगरानी रखनी है ताकि पक्षियों के बीमार होने की जानकारी प्राथमिकता पर मिले।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए जो प्रयोगशालाएं हैं, वहां समय पर सैंपल भेजने से सही स्थिति का जल्दी पता लगेगा और स्थानीय प्रशासन भी उतनी ही तेजी से कार्रवाई कर पाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग के बीच जितना अधिक समन्वय होगा, उतनी ही तेजी से हम बर्ड फ्लू के नियंत्रण में सफल होंगे।’’

मोदी ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से बर्ड फ्लू को लेकर फैलने वाली अफवाहों के मद्देनजर सतर्क रहने का भी आग्रह किया और उम्मीद जताई कि सभी के एकजुट प्रयास से देश इस चुनौती का भी सफलतापूर्व सामना करेगा।

जिन राज्यों में अभी तक बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है उनमें केरल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप