खेल की खबरें | मोदी 25 अक्टूबर को गोवा में राष्ट्रीय खेलों 2023 का उद्घाटन करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौडे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को यहां 2023 राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
पणजी, चार अगस्त गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौडे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को यहां 2023 राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
गौडे ने कहा कि 2023 राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 25 अक्टूबर और समापन नौ नवंबर को होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हर गोवावासियों का सपना रहा है, जिसे वे 2012 से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
मंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र में कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए एक विरासत योजना होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए और हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर राज्य में खेलों को बढ़ावा देना है।’’
गौडे ने कहा, ‘‘सरकार का उद्देश्य सिर्फ गोवा के लिए खिलाड़ी तैयार करना नहीं है बल्कि उसे राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा होना चाहिये।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)