देश की खबरें | मोदी बृहस्पतिवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे।’’

इस कार्यक्रम में दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ‘चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग’ विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे।

अन्य वैश्विक नेताओं के अलावा इस सम्मेलन को अभी तक चीनी राष्टपति शी जिनपिंग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन संबोधित कर चुके है।

बयान के मुमाबिक दावोस संवाद एजेंडा कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत का प्रतीक है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी