देश की खबरें | मोदी ने आदि शंकराचार्य को याद किया, पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बहुउद्देशीय बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में आदि शंकराचार्य को याद किया और पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।

तिरुवनंतपुरम, दो मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बहुउद्देशीय बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में आदि शंकराचार्य को याद किया और पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।

राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए अपने भाषण में मोदी ने देश की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने में आदि शंकराचार्य के योगदान का उल्लेख किया - जो उनकी पार्टी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार का प्रतीक हैं।

इसके साथ ही, मोदी ने पोप के निधन पर शोक व्यक्त कर राज्य की महत्वपूर्ण ईसाई आबादी तक भाजपा की पहुंच को मजबूत करने का भी प्रयास किया।

केरल के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने याद दिलाया कि तीन साल पहले उन्हें केरल में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली, कालडी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तथा लोकसभा सदस्य शशि थरूर भी इस अवसर पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी के विश्वनाथ धाम परिसर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा दार्शनिक के असीम आध्यात्मिक ज्ञान और शिक्षाओं के प्रति श्रद्धांजलि है।

मोदी ने उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की एक और प्रतिमा के अनावरण के गौरव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंदरगाह के चालू होने का दिन और केदारनाथ धाम के भक्तों के लिए फिर से खुलने का दिन संयोग से एक ही है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आदि शंकराचार्य ने देश भर में मठों की स्थापना की और राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने में मदद की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के प्रयासों ने एकीकृत और आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध भारत की नींव रखी।

केरल को सद्भाव और सहिष्णुता की भूमि बताते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक सेंट थॉमस चर्च की स्थापना सदियों पहले यहीं की गई थी।

उन्होंने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद हाल ही में विश्व भर में शोक की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

पोप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोदी ने उनकी सेवा भावना और ईसाई परंपरा में समावेशिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि विश्व उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।

उन्होंने पोप फ्रांसिस के साथ उनकी व्यक्तिगत मुलाकातों पर भी विचार व्यक्त किए तथा उनके गर्मजोशी भरे व्यवहार तथा मानवता, सेवा और शांति पर उनके द्वारा की गई प्रेरणादायी चर्चाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\