देश की खबरें | मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा का दौरा कर सकते हैं मोदी: भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा का दौरा कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मंगलवार को यह बात कही।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा का दौरा कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मंगलवार को यह बात कही।

यदि प्रधानमंत्री मोदी यह दौरा करते हैं तो यह एक महीने में ओडिशा का उनका दूसरा दौरा होगा।

सामल ने कहा कि मोदी के दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जाजपुर जिले के चंडीखोल में एक जनसभा करेंगे, जिसे राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) का गढ़ माना जाता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''विवरण मिलने के बाद मैं सटीक तारीख और दौरे का कार्यक्रम साझा करूंगा।''

लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, मोदी ने तीन फरवरी को पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर का दौरा किया था और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) संबलपुर के स्थायी परिसर और लगभग 70,000 करोड़ रुपये की कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

रेल मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सत्तारूढ़ बीजद के समर्थन से ओडिशा से राज्यसभा चुनाव जीता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो मार्च को ओडिशा का अपना चार दिवसीय दौरा पूरा करने वाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी