देश की खबरें | मोदी ने टीकाकरण के सबूत दिखाने वालों को मुफ्त 'छोले-भटूरे' देने वाले विक्रेता की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण के सबूत दिखाने वालों को मुफ्त 'छोले-भटूरे' देने वाले चंडीगढ़ के विक्रेता की रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ''मन की बात'' में सराहना की।

चंडीगढ़, 25 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण के सबूत दिखाने वालों को मुफ्त 'छोले-भटूरे' देने वाले चंडीगढ़ के विक्रेता की रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ''मन की बात'' में सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में संजय राणा जी एक फूड स्टॉल चलाते हैं और साइकिल पर 'छोले भटूरे' बेचते हैं।'' मोदी ने कहा कि राणा की बेटी रिद्धिमा और भतीजी रिया ने उन्हें टीका लगवाने वालों को मुफ्त में 'छोले भटूरे' देने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा, ''एक दिन उनकी बेटी रिधिमा और भतीजी रिया उनके पास एक विचार लेकर आईं। दोनों ने उनसे कहा कि जो लोग कोविड का टीका लगवाते हैं, उन्हें मुफ्त 'छोले भटूरे' दें। वह खुशी-खुशी इसके लिए तैयार हो गए।''

मोदी ने कहा, ''संजय राणा जी के 'छोले-भटूरे' का मुफ्त स्वाद लेने के लिए आपको दिखाना होगा कि आपने उसी दिन टीका लगवाया है। जैसे ही आप उन्हें टीकाकरण संदेश दिखाएंगे, वह आपको स्वादिष्ट 'छोले भटूरे' दे देंगे।''

उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, ''कहा जाता है कि समाज की भलाई के लिए काम करने के वास्ते सेवा और कर्तव्य की भावना की आवश्यकता होती है। हमारे भाई संजय इसे सही साबित कर रहे हैं।''

मोदी ने 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संगठन के काम को संभालने के दौरान चंडीगढ़ में बिताए समय को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''यह बहुत ही खुशमिजाज और खूबसूरत शहर है। यहां रहने वाले लोग भी बड़े दिल वाले हैं। और हां, अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको यहां और भी ज्यादा आनंद आएगा।''

इस बीच, राणा ने उनके प्रयास को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 25-30 प्लेट मुफ्त में भोजन दे रहे हैं। राणा ने कहा, ''अगर हमें जल्दी से कोविड से छुटकारा पाना है, तो हम सभी को सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए और टीके की खुराक लेनी चाहिए। अपनी, अपने परिवार की, अपने देश और पूरी दुनिया की रक्षा करने के लिए ऐसा किया जाना चाहिये।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी