देश की खबरें | मोदी कभी अकेले नहीं होते, केंद्रीय एजेंसियां, ‘गोल्डन गैंग’ उनके साथ, कोश्यारी इसके सदस्य: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर चुटकी ली कि वह अकेले ही विरोधियों पर भारी पड़ते हैं और कहा कि मोदी कभी अकेले नहीं होते, क्योंकि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए उनके पास केंद्रीय एजेंसियां हैं और एक ‘गोल्डन गैंग’ भी है।

पुणे (महाराष्ट्र), 13 फरवरी शिवसेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर चुटकी ली कि वह अकेले ही विरोधियों पर भारी पड़ते हैं और कहा कि मोदी कभी अकेले नहीं होते, क्योंकि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए उनके पास केंद्रीय एजेंसियां हैं और एक ‘गोल्डन गैंग’ भी है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना से लड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी कभी अकेले नहीं थे, बल्कि (निवर्तमान) राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनके ‘‘गोल्डन गैंग’’ के सदस्य थे।

शिवसेना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी छाती ठोक के कहा कि वह अकेले लड़ रहे हैं और विरोधियों पर भारी हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उनके पास विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के रूप में पालतू जानवर जैसे सांप, बिच्छू और मगरमच्छ हैं।’’

शिवसेना की यह तीखी आलोचना प्रधानमंत्री द्वारा राज्यसभा में यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि उनके विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों की ‘‘कीचड़’’ केवल कमल को और अधिक खिलने में मदद करेगी और जोर देकर कहा कि वह अकेले उन सभी पर भारी पड़ते हैं, जिन्हें बार-बार उनका विरोध करने के लिए नारे लगाने पड़ते हैं।’’

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘गोल्डन गैंग के सदस्यों को (विपक्ष के खिलाफ) लड़ने के लिए लाभ के पद और लालच देना बहादुरी नहीं है।’’

शिवसेना ने यह भी कहा कि ऐसे ‘‘छाती पीटना’’ प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू