देश की खबरें | मोदी ने कोविड-19 का टीका बना रही तीन कंपनियों की टीम के साथ ऑनलाइन बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक की और कहा कि लोगों को कोविड-19 टीके के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक की और कहा कि लोगों को कोविड-19 टीके के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की भी सलाह दी।

यह भी पढ़े | RRB Exams 2020: आरआरबी परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी शुरू, जानें RRB NTPC, ग्रुप डी और अन्य रेलवे परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी.

बयान के अनुसार, ‘‘ प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुझाव दिया कि उन्हें विनिर्माताओं के साथ जुड़ना चाहिए और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकें।’’

ये तीन कंपनियां पुणे की ‘जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल लिमिटेड’, हैदराबाद की ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड’ और हैदराबाद की ही ‘डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड’ हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी, दिल्ली- गुरुग्राम बॉर्डर पर यातायात प्रभावित- देखें तस्वीरें.

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए टीका बनाने की दिशा में इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

बयान में कहा गया कि टीका विकसित करने के लिए विभिन्न मंचों की क्षमताओं पर भी चर्चा की गई।

उसने बताया कि टीके को वितरित करने के लिए जरूरी साजो-सामान, परिवहन, ‘कोल्ड चैन’ आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।

बयान में कहा गया कि जिन संभावित टीकों पर भी चर्चा की गई, वे सभी अलग-अलग चरण में हैं और सभी से जुड़ी विस्तृत जानकारी और परिणाम अगले साल आने की उम्मीद है।

मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी। उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए। वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\